Home Bihar NDA की प्रचंड जीत के बाद पवन सिंह को मिल सकता है...

NDA की प्रचंड जीत के बाद पवन सिंह को मिल सकता है BJP का बड़ा रिटर्न गिफ्ट?

120
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, 202 सीटों के साथ एनडीए की मजबूत सरकार बनी है, इस बड़ी जीत के पीछे कई फैक्टर माने जा रहे हैं, लेकिन भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह का योगदान इन दिनों सियासी गलियारों में खास चर्चा का विषय बना हुआ है।

चुनावी माहौल बनाने में पवन सिंह की अहम भूमिका

एनडीए के चुनाव प्रचार में पवन सिंह ने जमकर हिस्सा लिया। उनके चुनावी गीत ‘जोड़ी मोदी आ नीतीश जी के हिट होई…’ ने चुनाव से पहले और जीत के बाद तक जनता के बीच जबरदस्त माहौल बना दिया, यह गाना सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक खूब वायरल रहा और एनडीए के प्रचार का एक बड़ा हथियार बना।

क्या BJP देगी पवन सिंह को रिटर्न गिफ्ट?

अब चर्चा है कि बीजेपी पवन सिंह को उनकी इस भूमिका का राजनीतिक रिटर्न गिफ्ट देने की तैयारी में है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी उन्हें राज्यसभा भेजने पर विचार कर रही है हालांकि, बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की ओर से फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन अंदरखाने मंथन जारी है।

अप्रैल 2026 में खाली होंगी राज्यसभा की पांच सीटें

दरअसल, बिहार की राजनीति अब राज्यसभा की खाली होने वाली सीटों पर केंद्रित हो गई है, 9 अप्रैल 2026 को राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं, इनमें 2 सीटें आरजेडी, 2 सीटें जेडीयू, 1 सीट उपेंद्र कुशवाहा (आरएलएम)
एनडीए की कोशिश है कि इन पांचों सीटों में से एक भी सीट महागठबंधन को न जाए सूत्रों के अनुसार, बीजेपी को 2 सीटें, जेडीयू को 2 सीटें, 1 सीट लोजपा (रामविलास) को मिल सकती है हालांकि, ‘हम’ पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी भी एक राज्यसभा सीट की मांग कर चुके हैं, जिससे समीकरण और दिलचस्प हो गए हैं।

बीजेपी कोटे से राज्यसभा जा सकते हैं पवन सिंह

अगर पवन सिंह को राज्यसभा भेजा जाता है, तो यह बीजेपी के कोटे से ही संभव माना जा रहा है, बिहार चुनाव के बाद बीजेपी ने जिस तरह से संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर बड़े बदलाव किए हैं, उससे इस अटकल को और बल मिला है।

BJP में हालिया बड़े बदलाव

  • नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया
  • दिलीप जायसवाल की जगह संजय सरावगी बने प्रदेश अध्यक्ष

इन फैसलों के बाद अगर पवन सिंह को राज्यसभा भेजा जाता है, तो यह कोई हैरान करने वाली बात नहीं मानी जाएगी, फिलहाल राज्यसभा चुनाव में अभी कुछ महीनों का वक्त है, लेकिन सियासी चर्चाएं तेज हो चुकी हैं, अब देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी पावरस्टार पवन सिंह के लिए अगला बड़ा कदम क्या उठाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here