Home Entertainment ‘धुरंधर 2’ में होगा सलमान खान का धमाकेदार कैमियो? वायरल तस्वीर ने...

‘धुरंधर 2’ में होगा सलमान खान का धमाकेदार कैमियो? वायरल तस्वीर ने बढ़ाया सस्पेंस

69
0

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ का टीजर सामने आने के बाद से ही फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है, इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दरअसल, इंटरनेट पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें रणवीर सिंह के साथ सलमान खान नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/DUQy_l9CK2z/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

इस फोटो के सामने आते ही कयास लगाए जाने लगे हैं कि क्या ‘धुरंधर 2’ में सलमान खान की एंट्री होने वाली है?

धुरंधर की सफलता के बाद सीक्वल का बढ़ा क्रेज

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज के कई दिनों बाद भी शानदार कमाई कर रही है, फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसका क्रेज अब भी बरकरार है, ऐसे में फैंस अब इसके सीक्वल ‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, टीजर और पोस्टर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है।

वायरल फोटो ने शुरू की नई चर्चा

‘धुरंधर 2’ के टीजर के बाद अब एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, इस तस्वीर में रणवीर सिंह के साथ सलमान खान नजर आ रहे हैं, फोटो सामने आते ही यह चर्चा तेज हो गई है कि भाईजान फिल्म में अहम भूमिका निभा सकते हैं और शायद वह फिलहाल फिल्म की शूटिंग भी कर रहे हों।

AI फोटो या सरप्राइज कैमियो?

सलमान खान की इस वायरल तस्वीर पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं, कुछ यूजर्स का कहना है कि यह फोटो AI से बनाई गई हो सकती है वहीं, कई फैंस का मानना है कि सलमान खान फिल्म में सरप्राइज कैमियो करते नजर आएंगे हालांकि, अब तक फिल्म के मेकर्स या सलमान खान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

‘बड़े साहब’ के रोल में दिख सकते हैं सलमान?

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान ‘धुरंधर 2’ में ‘बड़े साहब’ नाम के किरदार में नजर आ सकते हैं हालांकि, यह जानकारी फिलहाल सिर्फ अटकलों पर आधारित है और मेकर्स के आधिकारिक ऐलान का इंतजार किया जा रहा है।

मेकर्स बनाना चाहते हैं और भी दमदार सीक्वल

फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों और फैंस का मानना है कि ‘धुरंधर’ की जबरदस्त कमाई के बाद मेकर्स इसके सीक्वल को पहली फिल्म से भी ज्यादा बड़ा और धमाकेदार बनाना चाहते हैं, यही वजह है कि फिल्म में किसी बड़े सुपरस्टार को शामिल करने की योजना बनाई जा रही हो और सलमान खान से बेहतर नाम शायद ही कोई हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here