Home Uttar Pradesh अपने-अपने बूथ पर भाजपा की जीत को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करें कार्यकर्ताः...

अपने-अपने बूथ पर भाजपा की जीत को लेकर स्वस्थ प्रतिस्पर्धा करें कार्यकर्ताः सीएम योगी

67
0

लखनऊ/अयोध्या 4 जनवरी 2025– ‘मिशन मिल्कीपुर’ की कमान संभाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग बैठक की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और कहा कि बूथ पर भाजपा को अधिक से अधिक वोट मिले, इसे लेकर कार्यकर्ताओं में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए।

सीएम योगी ने कार्यकर्ताओं को दिया संपर्क व संवाद का मंत्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कार्यकर्ता अपना बूथ, ग्राम सभा व मंडल सर्वाधिक मतों से जिताने को लेकर आपस में प्रतिस्पर्धा करें। जीत के लिए संपर्क व संवाद ही सबसे बेहतर रास्ता है। इसके जरिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखें।

भाजपा ने अयोध्या को बनाया विकास का प्रतीक
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास की प्रतीक है। हमने अयोध्या को विकास का प्रतीक बनाया है। हम विकास और सनातन के प्रतीक राम को मानते हैं, जबकि सपा विध्वंस के प्रतीक बाबर को मानती है। समाजवादी पार्टी ने अयोध्या को विकास को रोका, राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं और प्रदेश को दंगे की आग में भी झोंका। समाजवादी पार्टी आज भी आतंकियों, दुराचारियों, अपराधियों के साथ खड़ी रहती है, जबकि भाजपा निरंतर देश-प्रदेश को विकास की ओर ले जा रही है। बिना भेदभाव सिर्फ पात्रता के आधार पर आवास, शौचालय, निशुल्क गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। प्रदेश को अराजकता तथा माफिया राज से मुक्त कराया गया है। सीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच में जाएं और विकास के बलबूते वोट की अपील करें।

Also Read-आगरा में औरंगजेब की हवेली पर चला बुलडोजर तो भड़के अखिलेश यादव, कह दी बड़ी बात

कुंदरकी जीता, मिल्कीपुर भी जीतेंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई भी की। उन्होंने कहा कि जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई तो दुनिया ने अयोध्यावासियों को सिर आंखों पर बिठाया। उन्होंने कहा कि कुंदरकी में 65 प्रतिशत मुस्लिम आबादी के बाद भी विकास के नाम पर भारतीय जनता पार्टी ने रिकार्ड मतों से उपचुनाव में जीत हासिल की। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में 9 में से 7 सीट जीतने में हमनें सफलता हासिल हुई। कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ मिल्कीपुर उपचुनाव को रिकार्ड मतों से जीतने का लक्ष्य लेकर कार्य करें।

संचालन विधान परिषद सदस्य इंजी. अवनीश सिंह पटेल ने किया। बैठक में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री जेपीएस राठौर, गिरीश चंद्र यादव, दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, मयंकेश्वर शरण सिंह, सतीश शर्मा, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक रामचंद्र यादव, वेद प्रकाश गुप्ता, अमित सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, अवधेश पांडेय बादल, कमला शंकर पांडेय, अभिषेक मिश्र, रामू प्रियदर्शी, बाबा गोरखनाथ, आलोक सिंह रोहित, राघवेंद्र पांडेय, शैलेंद्र कोरी समेत मिल्कीपुर विधान सभा के सभी मंडल अध्यक्ष, प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, जिला पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here