Home bollywood ‘टॉक्सिक’ से यश की वापसी, फिल्म में संजीदा शेख की एंट्री ने...

‘टॉक्सिक’ से यश की वापसी, फिल्म में संजीदा शेख की एंट्री ने बढ़ाया उत्साह

107
0

यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। केजीएफ चैप्टर 2 के बाद करीब चार साल के इंतजार के बाद यश बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस बार सिर्फ यश ही नहीं, बल्कि फिल्म की स्टारकास्ट भी खूब चर्चा में है।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस संजीदा शेख भी फिल्म का हिस्सा बन गई हैं। इससे पहले नयनतारा और कियारा आडवाणी के नाम को लेकर खबरें सामने आ चुकी थीं।

Also Read- सिंगापुर-जापान दौरे पर सीएम योगी, अखिलेश यादव ने कसा तंज

रिपोर्ट के अनुसार संजीदा फिल्म में एक खास किरदार में नजर आएंगी। भले ही उनका रोल छोटा हो, लेकिन कहानी में उनकी अहम भूमिका होगी। यह उनका पहला पैन-इंडिया प्रोजेक्ट भी माना जा रहा है, जो उनके करियर के लिए बड़ा मौका साबित हो सकता है।

फिल्म में संजीदा, नयनतारा और कियारा के अलावा हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी। खास बात यह है कि यश इस फिल्म में डबल रोल में दिखाई देंगे।

यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी दौरान रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 भी रिलीज हो सकती है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर साउथ और बॉलीवुड के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। वहीं संजीदा शेख इस फिल्म के अलावा धमाल 4 में भी नजर आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here