लखनऊ, 2 दिसंबर — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने प्रदेश के 14 जिला अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाने और स्वास्थ्य सुविधाओं को उन्नत करने के लिए 9.80 करोड़ रुपय की मंजूरी दी है।यह कदम विकसित यूपी–2047 के विजन का हिस्सा है, जिसके तहत हर जिले में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इस योजना का खास लाभ ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के मरीजों को मिलेगा, जिन्हें अब अपने ही जिले में तेज, सस्ता और आधुनिक इलाज मिल सकेगा। इससे बड़े शहरों के अस्पतालों पर मरीजों का दबाव भी कम होगा।
Also Read- सोनभद्र में साइबर फ्रॉड के आरोपों पर हरियाणा पुलिस की दबिश, कपड़ों की दुकान से डिजिटल उपकरण जब्त
किन जिलों को कितनी राशि मिली?
- रामसागर मिश्र संयुक्त चिकित्सालय, साढ़ामऊ बीकेटी (लखनऊ) – 2.70 करोड़ रुपये
- जिला महिला चिकित्सालय, बलरामपुर – 1.52 करोड़ रुपये
- जिला चिकित्सालय, रायबरेली – 1.56 करोड़ रुपये
- जिला संयुक्त चिकित्सालय, महाराजगंज – 1.16 करोड़ रुपये
- जिला संयुक्त चिकित्सालय, बागपत – 28.55 लाख रुपये
- दीवान शत्रुघ्न सिंह संयुक्त चिकित्सालय, हमीरपुर – 3.35 लाख रुपये
- महिला चिकित्सालय हरैया, बस्ती – 8.68 लाख रुपये
- डॉ. भीमराव आंबेडकर संयुक्त जिला चिकित्सालय, इटावा – 38.96 लाख रुपये
सरकार के अनुसार, इन अस्पतालों में जल्द ही सीटी स्कैन, एक्स-रे और अन्य उन्नत डायग्नोस्टिक मशीनें लगाई जाएंगी। इससे मरीजों के जांच समय में कमी आएगी और कैंसर व हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का तेजी से पता लग सकेगा।यह निवेश उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को डब्ल्यूएचओ मानकों के अनुरूप बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।







