Home Uttar Pradesh ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर योगी सरकार सख्त, मंत्रियों-विधायकों को चेतावनी

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर योगी सरकार सख्त, मंत्रियों-विधायकों को चेतावनी

51
0

उत्तर प्रदेश में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों और विधायकों को सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिन मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, उन्हें जल्द से जल्द जुड़वाया जाए और जो लोग अपात्र हैं, उनके नाम हटवाए जाएं। उन्होंने साफ कहा कि अगर इस काम में लापरवाही हुई तो इसका सबसे ज्यादा नुकसान खुद नेताओं को ही होगा।

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में रहकर SIR प्रक्रिया की निगरानी करें। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता का नाम किसी भी हालत में कटने न पाए। मुख्यमंत्री का कहना है कि आज वोटर लिस्ट पर की गई मेहनत से आने वाले चुनावों का रास्ता आसान होगा।

यूपी में 2.89 करोड़ नाम कटे
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में प्रदेश भर से करीब 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम कट गए हैं। लखनऊ, गाजियाबाद, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, बरेली, गोरखपुर, मेरठ, सीतापुर और जौनपुर जैसे जिलों में सबसे ज्यादा नाम हटे हैं। इनमें कई जिले बीजेपी के मजबूत गढ़ माने जाते हैं, इसलिए पार्टी को चिंता है कि कटे हुए नामों में बड़ी संख्या में बीजेपी समर्थकों के वोट भी शामिल हो सकते हैं।

Also Read- दुबई में ‘बिग बॉस 19’ की सक्सेस पार्टी, तान्या मित्तल ने फिर बयां किया घर का दर्द

मुख्यमंत्री पहले भी कह चुके हैं कि जिन नामों को हटाया गया है, उनमें 80 से 90 प्रतिशत वोटर बीजेपी के हो सकते हैं। इसी वजह से उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से इस अभियान में पूरी ताकत से जुड़ने की अपील की है।

कैसे जुड़वाएं अपना नाम
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि जिन लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं हैं या जो नए वोटर बनना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए एक महीने का समय दिया गया है। मतदाता जरूरी दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अगर नाम, उम्र या पते में कोई गलती है, तो उसे भी ठीक कराया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here