Home Uttar Pradesh नेपाल सीमा से सटे जिलों में योगी सरकार का बड़ा एक्शन: 82...

नेपाल सीमा से सटे जिलों में योगी सरकार का बड़ा एक्शन: 82 अवैध मदरसे बंद, 350 से ज्यादा अतिक्रमण ध्वस्त

28
0

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नेपाल सीमा से लगे इलाकों में अवैध मदरसे, मस्जिदों और धार्मिक स्थलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। बीते 6 दिनों में प्रशासन ने 82 अवैध मदरसे बंद कर दिए हैं और 350 से ज्यादा अवैध कब्जों को भी ध्वस्त किया गया है।

यह अभियान बहराइच, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, पीलीभीत और महराजगंज जैसे सीमावर्ती जिलों में तेजी से चलाया जा रहा है। सरकार के निर्देश पर राजस्व और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीमें सक्रिय हैं और अवैध निर्माणों पर लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

Also Read-जातिगत जनगणना पर बोले संजय निषाद: “यह सामाजिक न्याय की क्रांति है, PM मोदी का आभार”

कहां क्या हुआ? जानिए जिलावार अपडेट:

बहराइच: नानपारा और मिहींपुरवा तहसीलों में अब तक 135 अवैध निर्माण तोड़े जा चुके हैं।
सिद्धार्थनगर: 3 मस्जिदों और 14 मदरसों सहित 17 अवैध अतिक्रमण हटाए गए।
बलरामपुर: 8 मदरसों को नोटिस, 3 मजारों से कब्जा हटाया गया, 5 निर्माणों को नोटिस जारी।
श्रावस्ती: अब तक 41 मदरसों के खिलाफ कार्रवाई हुई, 15 किमी बॉर्डर क्षेत्र में 8 कब्जे तोड़े गए।
पीलीभीत और महराजगंज: कई अवैध मदरसे सील किए गए और कार्रवाई जारी है।

बहराइच के ग्राम भरथा, रोशनगढ़ और भिनगा तहसील में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मस्जिदें भी गिरा दी गई हैं।

क्यों हो रही है ये कार्रवाई?

सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। सरकार ने साफ किया है कि अवैध अतिक्रमण और मानक विहीन मदरसों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

अब तक का आंकड़ा:

  • कुल 82 मदरसे बंद
  • 350+ अतिक्रमण ध्वस्त
  • 139 कब्जे गिराए
  • 20 मदरसे मानक विहीन पाए गए

यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और सीमावर्ती इलाकों में गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण सुनिश्चित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here