उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़े बदलाव किए हैं। इस बार 32 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
इन अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
- डॉ. प्रीतिंदर सिंह – डीआईजी पीएसी, मध्य जोन
- अलोक कुमार – सहायक पुलिस अधीक्षक, संभल
- अपर्णा कुमार – डीआईजी, मानवाधिकार, लखनऊ
- अशोक कुमार – एसपी, क्षेत्रीय अभिसूचना, गोरखपुर
- एल.वी. एंटोनी देव कुमार – एडीजी, रूल्स एंड मैनुअल, लखनऊ
- अतुल शर्मा – डीआईजी, पीएसी, कानपुर अनुभाग
- शैलेंद्र कुमार राय – एसपी, लोक शिकायत, डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ
- देवेंद्र कुमार – अपर पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर
- आयुष श्रीवास्तव – अपर पुलिस अधीक्षक, जौनपुर
Also Read-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम, जीत के लिए मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
पीएसी के सेनानायकों में भी हुआ बदलाव
- बजरंगबली – सेनानायक, 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर
- दिनेश यादव – सेनानायक, 41वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद
- अजय प्रताप – सेनानायक, 48वीं वाहिनी पीएसी, सोनभद्र
- नेपाल सिंह – सेनानायक, 39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर
- कमलेश बहादुर – सेनानायक, 25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली
- राकेश कुमार सिंह – सेनानायक, 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी
- लाल भरत कुमार पाल – सेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, नोएडा
पदोन्नति के बाद 12 डीआईजी को मिली नई तैनाती
प्रमोशन के बाद 12 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
- हेमंत कुटियाल – डीआईजी, एसएसएफ, लखनऊ
- शालिनी – डीआईजी, पीएसी, मुरादाबाद
- स्वप्निल ममगाई – डीआईजी, पीएसी, मेरठ
- डी. प्रदीप कुमार – आईजी/अतिरिक्त सचिव, पुलिस भर्ती बोर्ड, लखनऊ
- अरुण कुमार श्रीवास्तव – डीआईजी, पीएसी, अयोध्या अनुभाग
- सूर्यकांत त्रिपाठी – डीआईजी, फायर सर्विस मुख्यालय, लखनऊ
- विकास कुमार वैद्य – डीआईजी, स्थापना, डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ
- राजेश कुमार सक्सेना – डीआईजी, पीटीएस, सुल्तानपुर
- सुनीता सिंह – डीआईजी, पीएसी मुख्यालय, लखनऊ
- कमला प्रसाद यादव – डीआईजी, एंटी करप्शन, लखनऊ
- तेज़ स्वरूप सिंह – डीआईजी, कार्मिक, डीजीपी मुख्यालय, लखनऊ
- हृदयेश कुमार – डीआईजी, ईओडब्ल्यू मुख्यालय, लखनऊ
योगी सरकार की सख्ती
उत्तर प्रदेश सरकार लगातार प्रशासनिक सुधारों और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस महकमे में बड़े बदलाव कर रही है। इन तबादलों को प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।