उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से पहले प्रदेशवासियों, विशेषकर महिलाओं, को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.86 करोड़ परिवारों को निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए गए और 1500 करोड़ रुपए की सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि यह सरकार की गरीब कल्याण और महिलाओं के सशक्तिकरण की पहल का हिस्सा है।
ALSO READ बिहार में नया सियासी समीकरण: योगी आदित्यनाथ की एंट्री से बदलेगा चुनावी मिजाज?

सीएम ने अपने संबोधन में प्रदेश की पिछली परिस्थितियों को याद करते हुए कहा कि पहले यूपी का हाल बहुत खराब था। “पहले लोग गुंडों के सामने नाक रगड़ते थे, भ्रष्टाचार आम था और गरीबों को बेसहारा छोड़ दिया जाता था। लेकिन अब प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत है, हर बेटी, व्यापारी और आम नागरिक सुरक्षित हैं।उन्होंने दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों को खरीदने की अपील करते हुए कहा कि जब हम स्वदेशी सामान खरीदते हैं तो हमारे व्यापारियों और स्थानीय कार्यक्रमों को फायदा होता है, और इससे देश की आर्थिक तरक्की भी होती है।सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर भी तंज कसते हुए कहा कि साल 2014 से पहले रसोई गैस कनेक्शन पाना भी मुश्किल था और लोगों को कनेक्शन के लिए घूस देनी पड़ती थी। लेकिन पिछले 11 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से 11 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त सिलेंडर दिए गए हैं, और अब यह सिलेंडर गरीबों के लिए नई गरिमा की पहचान बन गया है।योगी ने यह भी कहा कि यूपी सरकार साल में दो बार दिवाली और होली पर मुफ्त सिलेंडर वितरण करेगी ताकि त्योहारों का उत्साह और बढ़े और गरीब परिवार भी पूरी तरह से लाभान्वित हो सकें।

सीएम ने प्रदेश में कानून व्यवस्था में हुए बदलाव पर जोर देते हुए कहा कि पहले सफाई, विकास और सुरक्षा में भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी आम थी। “चाचा-भतीजा, परिवार और माफिया अपने फायदे के लिए विकास के पैसों में डकैती डालते थे और हर जिले में गुंडे अपराध करते थे। लेकिन अब किसी भी बेटी के साथ छेड़छाड़ या किसी भी नागरिक के साथ गलत व्यवहार करने वालों के लिए यमराज हर चौराहे पर खड़ा है। कोई भी दीपावली के उत्साह को भंग करने की कोशिश करेगा तो जेल की सलाखें उसका इंतजार कर रही हैं, चाहे वह कोई भी क्यों न हो।सीएम योगी का यह संदेश साफ है कि यूपी अब विकास, सुरक्षा और सामाजिक न्याय के पथ पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है।







