अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि कैबिनेट बैठक में मैंने कहा था कि अयोध्या के लोग कमजोर थे, तभी बाबर ने वहां मस्जिद बनाई और भगवान राम का मंदिर तोड़ दिया. लेकिन मथुरा के लोगों की तारीफ करनी होगी. बाबर से लेकर अकबर तक, किसी में भी मथुरा में मंदिर तोड़ने की हिम्मत नहीं हुई. मुगलों ने मस्जिद बनाई, लेकिन मंदिर की एक ईंट भी नहीं हिला सके, क्योंकि मथुरा और दिल्ली के आसपास के लोगों ने उस समय बलिदान दिया.
ALSO READ मोदी-योगी ने बदला पूर्वांचल का चेहरा: जल जीवन मिशन से ग्रामीण इलाकों में आई क्रांतिकारी बदलाव

मंत्री साहब बागपत में सहकारी चीनी मिल में आयोजित किसान सम्मान समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. यही नहीं योगी सरकार के मंत्री ने प्रदेश सरकार को किसानों का हितैषी बताया. कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि क्या पहले उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ऐसी थी, जैसी आज योगी सरकार में है? कुंभ मेले में 67 करोड़ लोग जुटे, लेकिन एक भी छेड़छाड़ या जेबकटी की घटना नहीं हुई. न किसी सिपाही ने गाली दी, न किसी दरोगा ने चांटा मारा.
किसानों के लिए योगी सरकार की प्रतिबद्धता
यही नहीं लक्ष्मी नारायण चौधरी ने योगी सरकार की किसान हितैषी नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार गन्ना किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि बकाया भुगतान न करने वाली चीनी मिलों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है ताकि किसानों को उनका हक समय पर मिले.







