Home Entertainment यूट्यूबर अनुराग डोभाल आईसीयू में भर्ती, पत्नी और दोस्त अस्पताल पहुंचे

यूट्यूबर अनुराग डोभाल आईसीयू में भर्ती, पत्नी और दोस्त अस्पताल पहुंचे

26
0

अनुराग डोभाल, जो बिग बॉस 17 के एक्स कंटेस्टेंट भी रह चुके हैं, इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। शनिवार रात उनकी कार दिल्ली-देहरादून हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई थी।

बताया जा रहा है कि अनुराग पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे, जहां उन्होंने अपनी जिंदगी और परिवार से जुड़ी कई बातें फैंस के साथ साझा कीं। इसके बाद उन्होंने इस सफर को अपनी जिंदगी की आखिरी यात्रा बताते हुए तेज रफ्तार में कार चलाकर डिवाइडर से टकरा दी।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। रविवार सुबह उनके मैनेजर रोहित पांडे ने जानकारी दी कि अनुराग को आईसीयू में रखा गया है और डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रख रहे हैं।

Also Read- उत्तराखंड बजट 2026 पर बोले सीएम धामी, कहा- हर वर्ग की उम्मीदों पर खरा उतरेगा बजट

पत्नी और दोस्त अस्पताल पहुंचे

मैनेजर के मुताबिक, अनुराग की पत्नी रितिका चौहान डोभाल और उनके कुछ करीबी दोस्त अस्पताल में उनसे मिलने पहुंचे हैं। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। मैनेजर ने लोगों से अपील की है कि इस मामले में अफवाहें न फैलाएं और किसी को भी बिना वजह दोष न दें।

परिवार से बढ़ा विवाद

इसी बीच खबरें सामने आ रही हैं कि अनुराग और उनके परिवार के बीच तनाव बढ़ गया है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पिता जगदंबा प्रसाद डोभाल ने एक स्थानीय अखबार में बयान देकर अनुराग और उनकी पत्नी को अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल करने की घोषणा की है।

बयान में कहा गया है कि भविष्य में अनुराग और उनकी पत्नी अपने किसी भी काम या लेन-देन के लिए खुद जिम्मेदार होंगे और परिवार की उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here