अयोध्या का दीपोत्सव 2025 बनेगा ऐतिहासिक, दो वर्ल्ड रिकॉर्ड होंगे दर्ज!

    1
    0

    अयोध्या इस बार रोशनी के महासागर में डूबने वाली है। दीपोत्सव 2025 कई मायनों में अब तक का सबसे भव्य और यादगार आयोजन होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसकी तैयारियां पूरी रफ्तार से शुरू कर दी हैं और इस बार दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जाएंगे!इस बार सरयू तट पर 26 लाख 11 हजार 101 दीये एक साथ जलाकर पहला विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।वहीं दूसरा रिकॉर्ड सरयू आरती के दौरान 2100 दीपदान के जरिए दर्ज किया जाएगा।

    Also Read-बिहार में योगी का जलवा ! फैन हो गये शाह राजनाथ ! कांप गए दुश्मन !


    आरती में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, संस्कृत विद्यालयों के छात्र और बड़ी संख्या में वालंटियर्स शामिल रहेंगे।1100 ड्रोन आसमान में भगवान राम की लीला और अयोध्या के भव्य दृश्य उकेरेंगे, जो पिछले साल के मुकाबले दोगुने हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए AI कैमरे लगाए जाएंगे, जो स्वतः ही भीड़ की गिनती करेंगे ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से चल सके।इसके अलावा स्थानीय उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी भी लगेगी, जिसमें अयोध्या के पारंपरिक उत्पाद,One District One Product और संस्कृति विभाग के स्टॉल खास आकर्षण रहेंगे।यह दीपोत्सव का नौवां संस्करण है। यूपी सरकार हर साल पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया इतिहास रचती है।पिछले साल जहां दीयों की संख्या ने रिकॉर्ड बनाया था, इस बार दीपदान के साथ-साथ दीयों की संख्या दोनों से अयोध्या फिर दुनिया का ध्यान खींचने वाली है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here