अयोध्या नगरी आज एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। दीपावली के शुभ अवसर पर सरयू नदी के घाट 26 लाख दीपों की रौशनी से जगमगाने वाले हैं। इस भव्य आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।
अयोध्या प्रशासन के अनुसार, इस बार का दीपोत्सव पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ेगा। लाखों श्रद्धालु और पर्यटक इस भव्य नजारे के गवाह बनेंगे। घाटों पर सजाए गए दीयों की कतारें न सिर्फ धार्मिक आस्था का प्रतीक होंगी, बल्कि यह विश्व रिकॉर्ड बनाने का भी प्रयास होगा।
ALSO READ: नेशनल हाईवे 34 पर दौड़ती बस बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे 70 यात्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होंगे। कार्यक्रम में रामलीला, सांस्कृतिक झांकियों और आतिशबाज़ी के विशेष आयोजन होंगे। अयोध्या की सड़कों, मंदिरों और प्रमुख स्थलों को सजाया गया है।
स्थानीय प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम किए हैं। हजारों वालंटियर, पुलिस बल और एनडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है।
अयोध्या का यह दीपोत्सव न सिर्फ धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और पर्यटन के लिहाज से भी ऐतिहासिक महत्व रखता है। सरयू घाट पर आज की रात जगमगाती रहेगी और रामनगरी का हर कोना रौशनी से सराबोर होगा।





