Fatehpur : बेकाबू बोलेरो का तांडव! फतेहपुर में मचाया कहर, एक दर्जन लोग घायल– CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    1
    0

    तेज रफ्तार बोलेरो ने बरपाया आतंक

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के आबूनगर जी.टी. रोड पर रविवार को एक तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क पर कहर बरपा दिया। अनियंत्रित बोलेरो ने पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी, इसके बाद भागने के प्रयास में फुटपाथ पर चल रहे लोगों, ठेलिया, स्कूटी और अन्य वाहनों को रौंद डाला।


    CCTV में कैद हुई पूरी घटना

    पूरा हादसा CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। फुटेज में बोलेरो को बेकाबू होकर सड़क पर कई वाहनों और राहगीरों को टक्कर मारते हुए देखा जा सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो ज्वालागंज से आबूनगर की ओर जा रही थी। रास्ते में जिला अस्पताल के सामने पहले एक कार और ई-रिक्शा को टक्कर मारी, फिर चालक ने गाड़ी भगाने की कोशिश की लेकिन कंट्रोल खो बैठा।


    घायल हुए दर्जनभर लोग, अस्पताल में भर्ती

    हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में 7 वर्षीय बच्ची और एक महिला सहित तीन लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य को निजी अस्पतालों में उपचार के लिए भेजा गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


    चालक फरार, बोलेरो पुलिस कब्जे में

    घटना की सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।


    https://filmitics.com/cm-yogi-said-the-law-and-order-situation-in-the-state-is-better-than-before-the-police-has-been-strengthened/

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here