बॉलीवुड एक्टर परमीत सेठी उन कलाकारों में से हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ा संघर्ष किया, लेकिन उन्हें वह शोहरत नहीं मिली जिसके वे हकदार थे। हाल ही में एक इंटरव्यू में परमीत ने खुलकर कहा कि उन्हें बॉलीवुड में कई बार हीरो बनने से रोका गया और कुछ बड़े स्टार्स उनके रोल से जलन महसूस करते थे।
“मुझे कभी हीरो के रोल नहीं मिले”
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में परमीत ने बताया मुझे हमेशा साइड या विलेन के रोल ऑफर किए गए, जो मुझे कभी समझ नहीं आए। शायद इसलिए क्योंकि जिन किरदारों में मैंने काम किया, वो दर्शकों को इतने नापसंद थे कि मुझे आगे हीरो के रोल नहीं मिले।
Also Read-बच्चे सहित सड़क दुर्घटना में दो की मौत,एक घायल
“कई हीरो को मुझसे इंसिक्योरिटी थी”
परमीत ने आगे बताया कि कई स्टार्स मेरे किरदारों से इंसिक्योर हो जाते थे।कुछ फिल्मों में तो हीरो खुद कह देते थे कि मैं उन्हें ओवरशैडो कर दूंगा। एक-दो फिल्मों में तो मुझे रोल मिलने के बाद ही हटा दिया गया, क्योंकि कहा गया कि मेरा किरदार उनसे ज़्यादा दमदार है।
‘धड़कन’ से मिली पहचान
परमीत सेठी को अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘धड़कन’ में निगेटिव रोल से जबरदस्त पहचान मिली थी। दर्शकों ने उनके किरदार को खूब सराहा, लेकिन इस सफलता के बाद भी उन्हें कभी लीड रोल का ऑफर नहीं मिला।परमीत सेठी की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रहती है उन्होंने एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह से शादी की है और दोनों के दो बेटे हैं।





