Bihar Election: आज 1GB डेटा एक कप चाय से महंगा नहीं होगा…चुनावी रैली में बोले PM Modi

    2
    0

    बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने एक रैली में चाय और डाटा को लेकर जो कहा वो सुर्खियों में है। बिहार के समस्तीपुर में चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा कि हमने पक्का कर दिया है कि 1GB डेटा एक कप चाय से महंना नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जो युवा रील्स बना रहे है वो बिहार की नई रचनात्मक शक्ति हैं।

    पीएम मोदी ने कहा कि यह हमारी ही सरकार है कि डाटा सस्ता हुआ है। दुनिया के बड़े-बड़े देशों में एक जीबी डाटा 100-150 रुपए का मिल रहा है। लेकिन भारत में आपके चाय वाले ने पक्का कर दिया है कि एक जीबी डाटा एक कप चाय से ज्यादा महंगा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आज नतीजा यह है कि आज रील्स बनाकर जैसे युवा पैसे कमा रहे हैं वो एनडीए के नीतियों का ही नतीजा है।

    ALSO READ:सरदार पटेल की 150वीं जयंती को लेकर संसदीय मंत्री सुरेश खन्ना ने कार्यक्रमों की दी जानकारी

    उन्होंने बिहार की कानून व्यवस्था पर कहा कि बिहार के लोग अब फिर से जंगलराज को वापस नहीं लाना चाहते। वहीं रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों से अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने के लिए कहा तो सबने अपने फोन के फ्लैश ऑन कर लिए। जिसपर पीएम मोदी ने कहा कि जब आप सबके पास इतनी लाइट है, तो फिर लालटेन की क्या जरूरत है? सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

    पीएम मोदी ने जनधन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि अब सब पारदर्शी तरीके से हो रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने जन धन योजना के जरिए लोगों के बैंक खाते खुलवाए। जिससे सरकार की जो योजनाएं हैं उसके जरिए आने वाला पैसा सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पहले के शासन में बीच में ही पैसा गायब हो जाता था, अब सब पारदर्शी है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here