सरदार पटेल की 150वीं जयंती को लेकर संसदीय मंत्री सुरेश खन्ना ने कार्यक्रमों की दी जानकारी
लखनऊ। देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार राज्यभर में बड़े स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इन आयोजनों का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव, एकता और जिम्मेदारी की भावना को जागृत करना है।
तीन दिन की जिला स्तर की पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी, जिनकी लंबाई 8 से 10 किलोमीटर तक होगी। इन आयोजनों में नुक्कड़ नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता और नशा मुक्ति अभियान जैसे सामाजिक कार्यक्रम भी शामिल होंगे।
ALSO READ:बच्चे सहित सड़क दुर्घटना में दो की मौत,एक घायल
आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुये
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के कहा – सरदार पटेल का व्यक्तित्व हर भारतीय के लिए प्रेरणास्पद है पटेल जी भारत की भौगोलिक एकता के शिल्पी थे और उन्होंने 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में खड़ा किया।
उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान के जरिए सरकार नई पीढ़ी को सरदार पटेल के योगदान और उनके व्यक्तित्व से परिचित कराना चाहती है। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।





