शामली में मुठभेड़ एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, सिपाही घायल

    1
    0

    शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव भोगी माजरा में स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक लाख का इनामी बदमाश फैसल मुठभेड़ में ढेर हो गया। पुलिस के मुताबिक, फैसल संजीव जीवा गैंग का सक्रिय शूटर था और उस पर हत्या, लूट समेत कुल 18 मुकदमे दर्ज थे।
    मुठभेड़ के दौरान झिंझाना थाना प्रभारी विरेन्द्र कसाना और एसओजी प्रभारी कुलदीप सिंह बाल-बाल बच गए। हालांकि, एसओजी टीम के कांस्टेबल दीपक गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    ALSO READ:धनंजय-बृजेश के समर्थन में संजय निषाद का बयान भाजपा चाहे तो गठबंधन तोड़ दे! यूपी की सियासत में मचा बवाल

    पुलिस ने मौके से दो विदेशी पिस्टल और 9 कारतूस बरामद किए हैं। फैसल का एक साथी मुठभेड़ के दौरान भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार, लगभग डेढ़ महीने पहले इसी गैंग के शाहरुख पठान को एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था।
    पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराध और इनामी बदमाशों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई थी।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here