छठ मइया के गीतों को लेकर पीएम मोदी ने की लोगों से ये खास अपील

    1
    0

    छठ महापर्व का हिंदू धर्म में एक खास स्थान है। इस कठिन व्रत को खास तौर पर बिहार, यूपी, झारखंड, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस व्रत को चार दिनों तक मनाया जाता है। जिसमें नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और ऊषा अर्घ्य पारण महत्वपूर्ण हैं। इस महापर्व की शुरूआत से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से छठ के गीतों को लेकर खास अपील की है।

    पीएम मोदी ने लोगों से अपील की है कि वो छठ गीतों को शेयर करें। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “प्रकृति और संस्कृति को समर्पित महापर्व छठ आने वाला है। बिहार सहित देशभर में इसकी तैयारियों में श्रद्धालु पूरे भक्ति-भाव से जुट चुके हैं। छठी मइया के गीत इस पावन अवसर की भव्यता और दिव्यता को और बढ़ाने वाले होते हैं। आपसे आग्रह है कि आप भी छठ पूजा से जुड़े गीत मेरे साथ शेयर करें। मैं अगले कुछ दिनों तक इन्हें सभी देशवासियों के साथ साझा करूंगा।”

    बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी ने गीतों को खुद शेयर करने और लोगों से भी शेयर करने की अपील की है। इससे पहले भी कुछ मौकों पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से संबंधित मौकों के गीतों के लिंक शेयर किए हैं। राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान भी पीएम मोदी ने कई गीतों के लिंक शेयर किए थे।

    ALSO READ:नशे में धुत में दामाद ने हमले से घायल ससुर की मौत

    छठ पूजा का पहला दिन नहाय खाय से शुरू होता है। इस बार नहाय खाय 25 अक्टूबर 2025 को है। वहीं खरना 26 अक्टूबर को और तीसरे दिन, 27 अक्टूबर को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं आखिरी दिन 27 अक्टूबर को ऊषा अर्घ्य को किया जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here