मुरादाबाद में सनसनी: मदरसे में 8वीं की छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट की डिमांड, एडमिशन इंचार्ज गिरफ्तार!

    2
    0

    उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पाकबाड़ा थाना क्षेत्र के मदरसा जामिया एहसानुल बनात गर्ल्स में एडमिशन इंचार्ज ने आठवीं कक्षा की छात्रा से वर्जिनिटी सर्टिफिकेट लाने की मांग कर दी। यह सुनकर परिवार दंग रह गया, और छात्रा गहरे सदमे में चली गई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी एडमिशन इंचार्ज शाहजहां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मदरसे की प्रिंसिपल रहनुमा फरार हैं।

    क्या है पूरा मामला?

    पीड़ित परिवार चंडीगढ़ का रहने वाला है। उनकी बेटी 2024 से मुरादाबाद के इसी मदरसे में कक्षा 7वीं में पढ़ रही थी। छात्रा के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जब उन्होंने बेटी का दोबारा एडमिशन करवाने की कोशिश की, तो मदरसे ने कहा पहले बच्ची का मेडिकल और वर्जिनिटी सर्टिफिकेट लेकर आइए, तभी दाखिला मिलेगा।”इस शर्मनाक मांग ने परिवार को झकझोर दिया। जब पिता ने विरोध किया, तो मदरसा प्रबंधन ने बेटी को एडमिशन देने से मना कर दिया और टीसी (ट्रांसफर सर्टिफिकेट) के लिए 500 रुपए लेकर भी अब तक सर्टिफिकेट नहीं दिया।छात्रा के पिता ने आरोप लगाया मदरसे ने मेरी बच्ची का चरित्र हनन किया है, झूठे आरोप लगाकर उसकी पढ़ाई रोक दी गई है। अब वो मानसिक तनाव में है

    Also Read-यूपी के धर्मांतरण कानून पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाया गंभीर सवाल !

    पुलिस की कार्रवाई

    मुरादाबाद के एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है।एडमिशन इंचार्ज शाहजहां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है,
    जबकि मदरसे की प्रिंसिपल रहनुमा की तलाश जारी है।पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच हो रही है और इसमें शामिल सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी।

    मदरसे का पक्ष

    वहीं, मदरसा प्रबंधन ने सभी आरोपों से इनकार किया है। मदरसे के प्रतिनिधि मुफ़्ती अरबाब शम्सी ने कहा यह सब झूठ है। छात्रा के माता-पिता के बीच विवाद चल रहा है और वे अपनी आपसी लड़ाई में मदरसे को बदनाम कर रहे हैं।”

    बड़ा सवाल

    यह घटना मदरसों में बच्चियों की सुरक्षा और प्रबंधन की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। आखिर एक नाबालिग छात्रा से इस तरह की मांग कैसे की जा सकती है?

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here