अयोध्या में एक बार फिर से राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा जैसा वातावरण बनने जा रहा है 21 नवंबर से पांच दिवसीय विशेष कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अयोध्या दौरा प्रस्तावित है पीएम का इस बार अयोध्या आगमन बेहद ऐतिहासिक होगा क्योंकि अयोध्या में प्रभु श्री राम लाल के मंदिर का निर्माण कार्य नवंबर के पहले सप्ताह में संपन्न हो रहा है ऐसे में 25 नवंबर को पीएम मोदी अपने दौरे पर एक बड़ा ऐतिहासिक कार्य करेंगे जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा l
प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में एक बार फिर से प्राण प्रतिष्ठा जैसा माहौल देखने को मिलेगा 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संघ प्रमुख मोहन भागवत और बीजेपी के तमाम पड़े नेता अयोध्या में मौजूद रहेंगे सीएम योगी पीएम मोदी संघ प्रमुख मोहन भागवत और देश के बड़े भाजपा नेताओं का स्वागत करेंगे बीजेपी अयोध्या में अपने राजनीतिक अभियान को भी गति देगी वहीं पीएम मोदी राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराएंगे कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में तैयारियां तेज हैl
राम लला के मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस चीफ मोहन भागवत बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. आगामी 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा ध्वज फहराया जाएगा. यह समारोह भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तरह ही होगा देश-विदेश के करीब 1000 मेहमान भी अयोध्या में इस विशेष कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आएंगे मेहमान नवाजी के लिए भी अयोध्या में तैयारियां तेज हैं कार्यक्रम के अनुसार राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से जो जानकारी दी गई है उसमें बताया गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर के ऊपर ध्वज स्थापित करेंगे, जो भव्य प्राण प्रतिष्ठा की याद दिलाता है. 25 नवंबर को अयोध्या में होने वाले इस आयोजन के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का बड़ा जमावड़ा होगा, जो पार्टी के नए अभियान की शुरुआत भी होगी l
5 दिवसीय समारोह का आयोजनश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक वाल्मीकि रामायण में वर्णित सूर्य, ओम और कोविदार वृक्ष के प्रतीकों वाला भगवा रंग का ध्वज 25 नवंबर को अयोध्या में राम मंदिर के 161 फुट ऊंचे शिखर पर लगे 42 फुट ऊंचे खंभे पर फहराया जाएगा. उन्होंने बताया कि 5 दिवसीय समारोह 21 नवंबर से शुरू होगा और 25 नवंबर को ध्वजारोहण के साथ संपन्न होगा.इस अनुष्ठान को अयोध्या और काशी के आचार्य संपन्न कराएंगे. राम मंदिर के शिखर पर लगा ध्वज 360 डिग्री घूमने वाले बॉल-बेयरिंग पर आधारित होगा ताकि 60 किमी प्रति घंटा तक की तेज हवा के वेग को ध्वज झेल सके. इसी कारण ध्वज के कपड़े की गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है. पीएम मोदी 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज स्थापित करेंगे इसके साथ ही भाजपा अपने राजनीतिक अभियान को भी अयोध्या से ही शुरू करेगी भाजपा की सियासत का केंद्र बिंदु अयोध्या ही है भाजपा ने राम मंदिर आंदोलन के समय से ही अयोध्या को अपनी राजनीतिक सरजमी के रूप में प्रयोग किया अयोध्या बीजेपी की राजनीति का केंद्र बिंदु माना जाता है ऐसे में 25 नवंबर को पीएम मोदी जब राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज स्थापित करेंगे उसके बाद वह भाजपा के राजनीतिक कार्यक्रम और अभियान की शुरुआत करेंगे राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा स्थापित करेंगे l





