एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ को लेकर लगातार नई-नई खबरें सामने आ रही हैं। शो के प्रोमो तो एक के बाद एक रिलीज हो रहे हैं, लेकिन अभी तक मेकर्स ने इसके कलाकारों के नाम का खुलासा नहीं किया है। अब ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस 19’ के चर्चित कंटेस्टेंट बसीर अली को इस शो के लिए फाइनल कर लिया गया है।खबरों के अनुसार, बसीर जल्द ही ‘बिग बॉस 19’ से एविक्शन के जरिए बाहर हो जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस हफ्ते डबल एविक्शन होगा, जिसमें बसीर अली और नेहल चुडासमा घर से बेघर हो जाएंगे।बसीर अली पहले भी स्प्लिट्सविला और रोडीज जैसे रियलिटी शोज़ में धमाल मचा चुके हैं।
Also Read- 25 नवंबर को पीएम मोदी का अयोध्या दौरा, राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराएंगे पीएम मोदी
‘बिग बॉस’ में उनकी मजबूत पर्सनैलिटी को काफी सराहा गया। अब रिपोर्ट्स कहती हैं कि एकता कपूर ने उन्हें ‘नागिन 7’ के लिए साइन कर लिया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि वे नागदेव’ की भूमिका निभाएंगे या किसी नेगेटिव किरदार में दिखेंगे। लेकिन इतना तय है कि उनकी एंट्री से शो में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है।बताया जा रहा है कि यह एकता कपूर का मास्टरस्ट्रोक है, क्योंकि वे अक्सर ‘बिग बॉस’ के पॉपुलर चेहरों को अपने शो में कास्ट करती हैं। इससे पहले वे तेजस्वी प्रकाश और महक चहल जैसे सितारों को भी ‘नागिन’ फ्रेंचाइज़ी में ला चुकी हैं।इसी बीच चर्चा यह भी है कि प्रियंका चाहर चौधरी का नाम भी ‘नागिन 7’ की मुख्य अभिनेत्री के रूप में सामने आ रहा है। अगर ऐसा हुआ तो यह जोड़ी फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित होगी।





