लखनऊ में 69 हजार शिक्षक भर्ती के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी बसपा प्रमुख मायावती के आवास का घेराव कर उनसे मिलने और अपनी बात रखने की मांग कर रहे हैं।अभ्यर्थियों का आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट में सरकार की कमजोर पैरवी के कारण अब तक उनकी नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं।
Also Read-नागिन 7 में धमाकेदार एंट्री करने जा रहे हैं बसीर अली! फैंस में बढ़ा उत्साह
इस मुद्दे पर वे बेहद नाराज हैं।स्थिति को देखते हुए मायावती के आवास पर भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने मायावती को ज्ञापन भी सौंपा और न्याय की गुहार लगाई।अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले पांच सालों से रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई है।





