Delhi में आईएसआईएस से जुड़ाव के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

    2
    0

    17 अक्टूबर 2025 को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया। इस मामले में 18 अक्टूबर 2025 को भोपाल (मध्य प्रदेश) से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान —अदनान खान उर्फ अबू मोहम्मद, पुत्र गुलफाम मियां, उम्र 20 वर्ष अदनान खान, पुत्र सलीम खान, उम्र 19 वर्ष, निवासी मकान नंबर 650, सेक्टर-3, सादिक नगर, नई दिल्ली के रूप में हुई है।


    आईएसआईएस से प्रभावित होकर बना रहे थे आत्मघाती हमले की योजना

    स्पेशल सेल के अनुसार, दोनों युवक आतंकी संगठन आईएसआईएस के वीडियो देखकर उसकी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित हो गए थे।इन पर आरोप है कि उन्होंने ऑनलाइन लिंक के जरिए आत्मघाती हमले की प्रशिक्षण सामग्री हासिल की थी और दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाके को टारगेट बनाकर भविष्य में आत्मघाती हमला करने की योजना बना रहे थे।


    पहले भी एटीएस ने किया था गिरफ्तार — ज्ञानवापी केस में दी थी जज को धमकी

    जांच में पता चला है कि भोपाल से गिरफ्तार अदनान खान को इससे पहले एटीएस उत्तर प्रदेश ने भी गिरफ्तार किया था। उस पर 3 जून 2024 को ज्ञानवापी मामले की सुनवाई कर रहे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश को धमकी देने का आरोप था। इस संबंध में उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 6/2024 धारा 115, 153(A), 506 आईपीसी और धारा 13 यूएपीए के तहत दर्ज किया गया था।अदनान खान तब से 25 सितंबर 2024 को जमानत पर बाहर था।


    दिल्ली का रहने वाला, मूल रूप से एटा का निवासी दिल्ली से गिरफ्तार

    अदनान खान मूल रूप से मोहल्ला किदवई नगर, थाना कोतवाली, जनपद एटा (उत्तर प्रदेश) का निवासी है। उसके पिता सलीम खान, दूरदर्शन में ड्राइवर के पद पर कार्यरत हैं।वर्ष 2023 में दिल्ली स्थानांतरण के बाद परिवार सादिक नगर, दिल्ली स्थित सरकारी आवास में रहने लगा।


    एटीएस यूपी भी कर रही पूछताछ

    दोनों अभियुक्त इस समय स्पेशल सेल दिल्ली की पीसीआर रिमांड पर हैं।सूत्रों के मुताबिक, एटीएस उत्तर प्रदेश की टीम ने भी उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। एटीएस अब इन दोनों के उत्तर प्रदेश के अन्य संपर्कों और संभावित नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही हैं, क्योंकि दोनों युवकों के पास से आईएसआईएस से जुड़े डिजिटल कंटेंट और ऑनलाइन चैट लिंक मिलने की भी बात सामने आ रही है।पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए दिल्ली, भोपाल और उत्तर प्रदेश की टीमें संयुक्त रूप से जांच कर रही हैं।


    https://filmitics.com/lucknow-police-complete-preparations-for-chhath-puja-festival-special-focus-on-security-and-traffic/

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here