यूपी में बनेगा 76वां जिला कल्याण सिंह नगर होगा नाम !

    1
    0

    यूपी में बनेगा 76 व जिला कल्याण सिंह नगर होगा नाम बिल्कुल सही सुना आपने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राम मंदिर आंदोलन के बड़े किरदार रहे स्वर्गीय कल्याण सिंह के नाम पर उत्तर प्रदेश में 76 व जनपद बनेगा शासन ने इसकी तैयारियां तेज कर दी है अलीगढ़ और बुलंदशहर के जिला अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने के लिए निर्देशित किया गया है l

    बताया जा रहा है कि कल्याण सिंह के बेटे पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के पत्र पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है वैसे भी लंबे समय से यूपी में इस बात की चर्चा थी कि एक नया जनपद बनाया जाएगा अब जो बात सामने आ रही है उसे हिसाब से अलीगढ़ और बुलंदशहर जनपद के कुछ हिस्सों को काटकर कल्याण सिंह नगर नाम से एक नया जनपद बनाया जाएगा और यह यूपी का 76 व जनपद होगा कल्याण सिंह भारतीय जनता पार्टी की राजनीति के पुरोधा माने जाते हैं उत्तर प्रदेश में बाबरी विध्वंस में कल्याण सिंह की अहम भूमिका रही इसके बाद उनकी सरकार ने इस्तीफा दे दिया था कल्याण सिंह को हिंदू हृदय सम्राट भी कहा जाता था कल्याण सिंह के निधन के बाद उनका परिवार इस सम्मानजनक श्रद्धांजलि बता रहा है तो वहीं यूपी में सियासत हो रही है l

    सपा ने उठाए सवाल मुलायम सिंह यादव के नाम पर जिले की मांग की

    समाजवादी पार्टी ने कल्याण सिंह के नाम पर जिले का विरोध किया है सपा प्रवक्ता आजम खान ने कहा सजायाफ्ता व्यक्ति के नाम पर जिले का नाम नहीं होना चाहिए अगर यूपी सरकार जिला ही बनती है तो पूर्व रक्षा मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री पद्म विभूषण सम्मान प्राप्त स्व मुलायम सिंह यादव के नाम पर जिला बनाया जाना चाहिए l

    बीजेपी का पलटवार राम भक्तों पर गोली चालवाने वालो की तुलना कल्याण सिंह से न हो

    कल्याण सिंह के नाम पर जिला बनाने की चर्चा के बाद राजनीति भी तेज है भाजपा ने समाजवादी पार्टी की मांग पर कहा कि कल्याण सिंह ने राम मंदिर के लिए प्रभु श्री राम के लिए अपनी सरकार का त्याग कर दिया था और मुलायम सिंह यादव ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थी तो सपा मुलायम सिंह यादव की तुलना कल्याण सिंह जी से ना करें क्योंकि कल्याण सिंह जी राम भक्त थे और प्रभु श्री राम के लिए अपनी सरकार को त्याग दिया था l

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here