Lalitpur | जिलाधिकारी की स्कॉट गाड़ी ने सड़क पार कर रहे दिव्यांग को मारी टक्कर

    2
    0

    ललितपुर में देर रात बड़ा हादसा, गुस्साए लोगों ने चालक और होमगार्ड की की पिटाई

    ललितपुर से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां मंगलवार देर रात जिलाधिकारी की स्कॉट गाड़ी ने सड़क पार कर रहे एक दिव्यांग युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी तीन बाइकों और एक बिजली के खंभे से जा भिड़ी।


    तेज रफ्तार स्कॉट गाड़ी बनी हादसे का कारण

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिलाधिकारी की स्कॉट गाड़ी अत्यधिक तेज रफ्तार में थी। सड़क पार करते वक्त एक दिव्यांग युवक उसकी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और गाड़ी सड़क किनारे खड़ी तीन बाइकों से टकराने के बाद बिजली के खंभे से जा भिड़ी।


    स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

    घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल युवक को पास के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं, हादसे से नाराज़ भीड़ ने स्कॉट गाड़ी के चालक और उसमें सवार होमगार्ड को पकड़कर पिटाई कर दी, जिससे दोनों को चोटें आईं। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।


    पुलिस और प्रशासन मौके पर, जांच शुरू

    घटना की जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी (सदर) और सीओ नाराहट पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक वाहन द्वारा इतनी लापरवाही बेहद गंभीर मामला है। इलाके में प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।


    https://filmitics.com/bihar-election-2025-prashan-kishor-in-big-trouble-enrolled-as-voter-in-bihar-and-west-bengal/

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here