SIR को लेकर सपा नेता का बड़ा बयान — “न वोट घटने देंगे, न कटने देंगे”

    22
    0

    हर बूथ पर PDA प्रहरी बनाएगी सपा

    हरदोई में समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री राजपाल कश्यप ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के हक की लड़ाई लड़ रही है और किसी का वोट कटने नहीं देगी।
    राजपाल कश्यप ने साफ कहा —

    “ना वोट घटने देंगे, ना कटने देंगे। हर बूथ पर PDA प्रहरी बनाकर समाजवादी वोट की रक्षा करेंगे।”


    अखिलेश यादव के आंदोलन का जिक्र

    पूर्व मंत्री ने कहा कि जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में बैरिकेडिंग लांघी थी, तब उन्होंने यह स्पष्ट संदेश दिया था कि पार्टी SIR के खिलाफ खुलकर विरोध करेगी। समाजवादी पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी।


    बीजेपी पर तीखा हमला

    बीजेपी पर हमला बोलते हुए राजपाल कश्यप ने कहा —

    “1947 में देश आजाद हुआ था, लेकिन बीजेपी की योजना है कि 2047 तक देश को फिर गुलाम बना दिया जाए।”

    उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी जनता को बांटने और लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है, जबकि समाजवादी पार्टी भाईचारा, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा में जुटी है। राजपाल कश्यप का यह बयान स्पष्ट करता है कि समाजवादी पार्टी SIR प्रक्रिया को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में है। आने वाले समय में यह मुद्दा बिहार और यूपी दोनों की राजनीति में बड़ा सियासी विमर्श बन सकता है।


    https://filmitics.com/keshav-prasad-maurya-took-a-jibe-at-the-grand-alliance/