गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज गाजीपुर के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे। जिले में उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव सबसे पहले सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक के विवाह समारोह में पहुंचे, जहाँ उन्होंने नवविवाहित दंपत्ति को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इसके बाद सपा प्रमुख और शिवपाल यादव ने पूर्वांचल के गांधी कहे जाने वाले समाजसेवी रामकरन दादा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
ALSO READ:अयोध्या बनेगी विश्व की आध्यात्मिक राजधानी — योगी आदित्यनाथ
गाजीपुर दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उन्होंने संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा की।



