Home Crime लखनऊ के केजीएमयू से एक और ‘लव जिहाद’ का मामला आया सामने

लखनऊ के केजीएमयू से एक और ‘लव जिहाद’ का मामला आया सामने

171
0

लखनऊ:केजीएमयू (किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी) में हाल ही में सामने आए लव जिहाद के मामले की चर्चा अभी थमी भी नहीं थी कि एक और गंभीर मामला उजागर हो गया है। इस बार एक नर्सिंग छात्रा ने अपने ही साथी डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

नर्सिंग छात्रा ने साथी डॉक्टर पर दर्ज कराया मुकदमा

पीड़ित नर्सिंग छात्रा ने कैसरबाग थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आरोपी डॉक्टर ने पहले उसे प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

फ्लैट पर बुलाकर बनाए शारीरिक संबंध

छात्रा के अनुसार आरोपी डॉक्टर उसे एक फ्लैट पर बुलाता था, जहां उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा का कहना है कि वह शादी के भरोसे उसके साथ रही, लेकिन बाद में आरोपी अपने वादे से मुकर गया।

प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी डॉक्टर ने उसके दो निजी फोटो ले रखे हैं और अब उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। इसी से परेशान होकर छात्रा ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

आरोपी डॉ. मो. आदिल के खिलाफ केस दर्ज

छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर मो. आदिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला कैसरबाग थाने में पंजीकृत किया गया है।

पुलिस जांच में जुटी

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

केजीएमयू में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और संस्थान के शैक्षणिक माहौल पर गंभीर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर केजीएमयू जैसे प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से न सिर्फ छात्रों की व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है, बल्कि संस्थान के अनुशासन, निगरानी व्यवस्था और शैक्षणिक माहौल पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

https://itreesoftwares.in/filmitics/bjp-councilors-son-creates-ruckus-in-varanasi-slaps-police-officer-for-stopping-his-bike-angry-mob-teaches-him-a-lesson/