Home Uttar Pradesh यूपी में कड़ाके की ठंड: 12वीं तक के सभी स्कूल 5 जनवरी...

यूपी में कड़ाके की ठंड: 12वीं तक के सभी स्कूल 5 जनवरी 2026 तक बंद

100
0

उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी बोर्ड (ICSE, CBSE, UP बोर्ड सहित) के कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों को 5 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश दिया है। यह फैसला बच्चों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा है कि इस आदेश का पालन हर हाल में किया जाए और अगर कोई स्कूल इसे नजरअंदाज करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ठंड को देखते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अधिकारी फील्ड में जाकर हालात की निगरानी करें, जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध कराएं और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए।

Also Read-बलूच नेता का जयशंकर को खुला पत्र, चीन की सैन्य तैनाती को लेकर जताई चिंता

रैन बसेरों में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी आदेश दिए गए हैं, ताकि बुजुर्गों, बच्चों और असहाय लोगों को ठंड से बचाया जा सके।

फिलहाल यूपी के ज्यादातर जिलों में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से कई जगह हादसे भी हुए हैं, हालांकि कुछ जिलों में कई दिनों बाद धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है।