Home Breaking News दम्पति से लूट व गोलीकांड का आरोपी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

दम्पति से लूट व गोलीकांड का आरोपी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

115
0
Filmitics
दम्पति से लूट व गोलीकांड का आरोपी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

मैनपुरी जनपद में पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में दम्पति के साथ लूट और गोली मारने वाले शातिर बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के निर्देश पर जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना एलाऊ पुलिस और एसओजी टीम संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चला रही थी।


चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी शिवसिंहपुर चौराहे के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/technical-gurujis-fitness-journey-how-gaurav-chaudhary-lost-30-kgs/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here