टीवी एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने साल 2024 में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था। अब मां बनने के 14 महीने बाद उन्होंने पहली बार अपनी बेटी का चेहरा सबको दिखाया है। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का नाम लीला खेमका रखा है।
दृष्टि ने नए साल के मौके पर 1 जनवरी को सोशल मीडिया पर लीला की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में लीला की क्यूट स्माइल और एक्सप्रेशन देखकर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। पोस्ट के साथ दृष्टि ने लिखा, “हैलो दुनियावालों, मिलिए लीला खेमका से।”
सेलेब्स ने भी दी शुभकामनाएं
करणवीर ग्रोवर ने कमेंट करते हुए लिखा, “हैलो लीला, भगवान का आशीर्वाद रहे।” वहीं जेनिफर विंगेट, सोनाली बेंद्रे, आरती सिंह, सुरभि ज्योति और आशका गोराडिया ने भी लीला को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद दिया।
Also Read- महिला कल्याण मंत्री के पति का वीडियो वायरल, बयान पर मचा बवाल
शादी के 9 साल बाद बनीं मां
दृष्टि धामी ने साल 2015 में बिजनेसमैन नीरज खेमका से शादी की थी। शादी के करीब 9 साल बाद, 24 अक्टूबर 2024 को वह मां बनीं। अब तक वह बेटी की तस्वीरें शेयर करती थीं, लेकिन चेहरा नहीं दिखाया था।
करियर और सोशल मीडिया
दृष्टि ‘गीत हुई सबसे पराई’ और ‘मधुबाला’ जैसे पॉपुलर टीवी शोज से घर-घर में मशहूर हुईं। वह कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। फिलहाल वह मदरहूड को एंजॉय कर रही हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करीब 3.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।



