Home Entertainment शूटर दादी प्रकाशी तोमर की तबीयत बिगड़ी, नाक की नस फटने के...

शूटर दादी प्रकाशी तोमर की तबीयत बिगड़ी, नाक की नस फटने के बाद अस्पताल में भर्ती

89
0

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के जौहड़ी गांव की मशहूर निशानेबाज प्रकाशी तोमर की तबीयत अचानक खराब हो गई है। जानकारी के अनुसार उनकी नाक की नस फट गई, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह प्रकाशी तोमर अपने घर का काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनकी नाक की नस फट गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। उनकी हालत देखकर परिवार के लोग घबरा गए और उन्हें तुरंत बागपत के बड़ौत अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए नोएडा रेफर कर दिया।

पहले भी बिगड़ चुकी है तबीयत

करीब 91 साल की प्रकाशी तोमर पहले भी कई बार बीमार हो चुकी हैं। 13 सितंबर 2023 को उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के बाद मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उस समय इलाज के बाद उनकी तबीयत ठीक हो गई थी। बाद में उन्हें तेज बुखार और लो ब्लड प्रेशर की भी समस्या हुई थी।

‘सांड की आंख’ फिल्म से मिली पहचान

प्रकाशी तोमर देशभर में ‘शूटर दादी’ के नाम से मशहूर हैं। उनके जीवन और संघर्ष पर फिल्म सांड की आंख भी बन चुकी है। इस फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर का किरदार निभाया था।

Also Read- योगी सरकार के लगातार प्रयास से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

दिलचस्प बात यह है कि प्रकाशी तोमर ने करीब 60 साल की उम्र में शूटिंग शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर गोल्ड मेडल जीते और देशभर में पहचान बनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here