तमिल और तेलुगु सिनेमा में ऐतिहासिक फिल्मों को दर्शक हमेशा पसंद करते हैं। ऐसी फिल्मों में जब इतिहास, वीरता और संस्कृति की झलक मिलती है, तो लोग उनसे आसानी से जुड़ जाते हैं। इसी वजह से निर्देशक मोहन जी क्षत्रिय की आने वाली फिल्म ‘द्रौपदी 2’ को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। नए साल की शुरुआत में फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने ‘द्रौपदी 2’ को रिलीज के लिए U/A सर्टिफिकेट दे दिया है। सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज का रास्ता साफ हो गया है।
इसकी जानकारी खुद निर्देशक मोहन जी क्षत्रिय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी। उन्होंने बताया कि यह फिल्म इतिहास के उस दौर को दिखाएगी, जिसके बारे में बहुत कम बात की गई है। फिल्म 14वीं सदी के उस समय की कहानी बताएगी, जिसे उथल-पुथल और संघर्ष का दौर माना जाता है।
Also Read- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: अलग रह रही पत्नी पर आर्थिक नियंत्रण को क्रूरता नहीं माना जाएगा
‘द्रौपदी 2’ दक्षिण भारत के इतिहास को बड़े पर्दे पर पेश करेगी और इसी महीने सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है। पहले इसे 23 जनवरी 2026 को रिलीज करने की चर्चा थी, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। यह फिल्म नेटाजी प्रोडक्शन्स के बैनर तले चोला चक्रवर्ती द्वारा बनाई गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।



