Home Political news बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा पर भड़के मिलिंद परांडे, अंतरराष्ट्रीय दबाव की...

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा पर भड़के मिलिंद परांडे, अंतरराष्ट्रीय दबाव की मांग

52
0
Filmitics
मिलिंद परांडे

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचार और हिंसा के मामलों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, हरिद्वार में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल एक देश का नहीं बल्कि वैश्विक मानवाधिकारों का गंभीर सवाल बन चुका है।

मिलिंद परांडे ने जोर देकर कहा कि अब समय आ गया है कि सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व का हिंदू समाज एकजुट होकर जागरूकता के साथ ठोस कदम उठाए, उनका कहना था कि जब भी मानवाधिकारों की बात होती है, तब हिंदुओं के अधिकारों की अनदेखी होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लगातार बढ़ती हिंसा और अत्याचार की घटनाएं अब केवल स्थानीय या राष्ट्रीय स्तर की समस्या नहीं हैं, बल्कि यह वैश्विक समुदाय के लिए चिंता का विषय बन चुकी हैं, मिलिंद परांडे ने आरोप लगाया कि कई अंतरराष्ट्रीय संगठन और संस्थाएं इस गंभीर मुद्दे पर खामोश हैं, मानो सभी के मुंह पर ताले लग गए हों।

मिलिंद परांडे ने कहा कि भारत और भारत का हिंदू समाज इस मामले में अपनी भूमिका निभाएगा, लेकिन अब यह लड़ाई केवल भारत तक सीमित नहीं रह सकती, उन्होंने जोर देकर कहा कि वैश्विक स्तर पर हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास करना बेहद आवश्यक है।

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का बढ़ता संकट

विगत कुछ वर्षों में बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न की कई घटनाएं सामने आई हैं, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर हमले, जमीन हड़पने के प्रयास और सामाजिक भेदभाव जैसी घटनाओं ने हिंदू समाज में डर और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है, इस बढ़ते खतरे ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों और लोकतांत्रिक देशों का ध्यान आकर्षित करने की आवश्यकता को और बढ़ा दिया है।

मिलिंद परांडे ने कहा कि अब समय आ गया है जब हिंदू समाज सिर्फ भारत तक सीमित होकर नहीं बल्कि वैश्विक स्तर पर जागरूक हो, ताकि बांग्लादेश में हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके उनका यह भी कहना है कि भारत के अलावा अन्य देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को भी इस मुद्दे पर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

मिलिंद परांडे का मानना है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लगातार हो रहे अत्याचारों पर अंतरराष्ट्रीय संगठनों की खामोशी इस बात का संकेत है कि हिंदुओं के मानवाधिकारों की अनदेखी की जा रही है, उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस मुद्दे पर सामने आए और बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

मिलिंद परांडे ने साफ कहा कि भारत अपनी भूमिका निभाएगा, लेकिन वैश्विक हिंदू समाज को अब एकजुट होकर ठोस कदम उठाने की जरूरत है, उनका यह संदेश स्पष्ट है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार केवल भारत का मुद्दा नहीं, बल्कि यह पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है।

मिलिंद परांडे की यह अपील न सिर्फ भारत में बल्कि विश्वभर में हिंदू समाज में जागरूकता बढ़ाने और अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/brijbhushan-sharan-singh-shed-tears-during-rashtrakatha-in-nandini-nagar-video-goes-viral/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here