Home Uncategorized नंदिनी नगर में राष्ट्रकथा के दौरान छलके बृजभूषण शरण सिंह के आंसू,...

नंदिनी नगर में राष्ट्रकथा के दौरान छलके बृजभूषण शरण सिंह के आंसू, वीडियो हुआ वायरल

152
0

गोंडा जिले के नंदिनी नगर में आयोजित राष्ट्रकथा के दौरान मंच पर एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद श्रोताओं के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच लिया। गोंडा लोकसभा सीट से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह कथा के दौरान मंच पर ही भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचक रितेश्वर जी महाराज अपनी ओजस्वी वाणी में कथा का रसपान करा रहे थे। जैसे ही उन्होंने भजन “श्री हरे हरे” का गायन प्रारंभ किया, पूरा पंडाल भक्ति और भावनाओं से सराबोर हो गया। कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।

भजन की पंक्तियों और कथा के भावार्थ ने पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को भी गहरे स्तर पर प्रभावित किया। मंच पर बैठे-बैठे वे स्वयं को रोक नहीं सके और भावुक होकर उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए भी अत्यंत मार्मिक रहा।

इस भावुक क्षण का वीडियो कार्यक्रम में मौजूद लोगों द्वारा रिकॉर्ड कर लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे भक्ति व संवेदनाओं से जुड़ा दुर्लभ पल बता रहे हैं।