Home Accident आगरा में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की कार दुर्घटनाग्रस्त

आगरा में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद की कार दुर्घटनाग्रस्त

93
0
Filmitics
sanjay-nishad-car-accident

आगरा | उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। यह दुर्घटना आगरा के फतेहाबाद रोड पर उस समय हुई, जब मंत्री की कार के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। ब्रेक लगाने के कारण पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार मंत्री की गाड़ी से टकरा गई।

हादसे में मंत्री की कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि मंत्री संजय निषाद और उनके साथ मौजूद सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। किसी को भी कोई चोट नहीं आई।

हादसे के समय मंत्री के साथ आगरा निवासी अजय राज भी मौजूद थे, जिन्हें पूर्व में बहादुरी के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। दोनों ही लोग सुरक्षित रहे। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए फतेहाबाद रोड पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को जल्द ही सामान्य कर दिया।
हादसे के बाद मंत्री संजय निषाद ने ईश्वर का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि सभी लोग सुरक्षित हैं।

https://itreesoftwares.in/filmitics/a-man-lured-a-woman-into-a-relationship-with-the-promise-of-marriage-but-she-refused-and-the-police-took-action/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here