साल 2025 भोजपुरी स्टार पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते के लिए काफी विवादों भरा रहा। दोनों के बीच चल रहा झगड़ा पहले सिर्फ कोर्ट तक सीमित था, लेकिन ज्योति सिंह के एक वायरल वीडियो के बाद यह मामला सबके सामने आ गया। इसके बाद पहली बार दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक-दूसरे पर खुलेआम आरोप लगाए।
ज्योति सिंह ने पवन सिंह और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। ज्योति का आरोप था कि उनसे जबरन दवाएं खिलाई गईं ताकि वह मां न बन सकें। उन्होंने यह भी कहा कि विरोध करने पर उन्हें इतना परेशान किया गया कि उन्होंने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश तक की थी। ज्योति ने यह भी बताया कि वह पवन के लिए अपना घर-परिवार छोड़ने को तैयार थीं, लेकिन उन्हें पत्नी का अधिकार नहीं मिला।
Also Read- बलूच नेता का जयशंकर को खुला पत्र, चीन की सैन्य तैनाती को लेकर जताई चिंता
वहीं पवन सिंह ने इन सभी आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि यह सब राजनीतिक फायदे के लिए किया जा रहा है। पवन का कहना था कि ज्योति यह सब इसलिए कर रही हैं क्योंकि वह राजनीति में आना चाहती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ज्योति के पिता ने उनसे एक तरह की “डील” की बात की थी।
इस पूरे विवाद के बाद ज्योति सिंह ने चुनाव भी लड़ा, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली। हालांकि इस मामले की वजह से पवन सिंह की काफी आलोचना हुई और उनकी निजी जिंदगी सुर्खियों में बनी रही। 2025 का साल दोनों के लिए रिश्ते और राजनीति, दोनों ही मामलों में काफी उथल-पुथल भरा रहा।



