Home Entertainment 44 की उम्र में शादी की तैयारी में अनुष्का शेट्टी? दूल्हा प्रभास...

44 की उम्र में शादी की तैयारी में अनुष्का शेट्टी? दूल्हा प्रभास नहीं, बिजनेसमैन होने की चर्चा

113
0

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की शादी का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब खबरें सामने आ रही हैं कि 44 साल की उम्र में अनुष्का जल्द शादी कर सकती हैं। हालांकि इससे पहले भी उनकी शादी को लेकर कई बार खबरें आई थीं, जो बाद में अफवाह साबित हुईं।

अनुष्का शेट्टी की पर्सनल लाइफ अक्सर चर्चा में रही है। खासतौर पर उनका नाम कई बार प्रभास के साथ जोड़ा गया। दोनों ने फिल्म बाहुबली में साथ काम किया था। लेकिन दोनों ने हमेशा इन खबरों को अफवाह बताया और कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है होने वाले पति का संबंध

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शेट्टी के परिवार वाले उनकी शादी की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही उनकी शादी हो सकती है। बताया जा रहा है कि जिनसे वह शादी करने वाली हैं, उनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई संबंध नहीं है।

Also Read- नूपुर शर्मा बोलीं – 2022 विवाद के बाद मुश्किल दौर से गुजर रही हूं, मोदी-शाह को दिया सुरक्षा का श्रेय

खबरों के अनुसार अनुष्का के होने वाले पति एक बिजनेसमैन हैं और उनके परिवार के करीबी दोस्त भी बताए जा रहे हैं। हालांकि दूल्हे के बारे में ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

अभी तक नहीं किया आधिकारिक ऐलान

अनुष्का शेट्टी ने भी अपनी शादी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है,वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का आखिरी बार 2025 में फिल्म घाटी में नजर आई थीं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान फिल्म बाहुबली में देवसेना के किरदार से मिली।