Home वायरल-वीडियो बंद हो जायेंगे 500₹ के नोट,वित्त मंत्रालय के आदेश से मचा हड़कंप!...

बंद हो जायेंगे 500₹ के नोट,वित्त मंत्रालय के आदेश से मचा हड़कंप! क्या है सच??

सोशल मीडिया पर एक बार फिर यह अफवाह उड़ाई गई कि मार्च 2026 से एटीएम में 500 रुपये के नोट नहीं मिलेंगे और सरकार इन्हें धीरे-धीरे सर्कुलेशन से बाहर कर देगी, इस भ्रामक दावे ने लोगों में अनावश्यक चिंता पैदा की, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है।

प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) और वित्त मंत्रालय ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि 500 रुपये का नोट पूरी तरह वैध लीगल टेंडर है और देशभर में पहले की तरह चलता रहेगा। PIB ने सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट और वीडियो को “फर्जी खबर” बताते हुए लोगों से अपील की है कि अफवाह फैलाने वालों के बहकावे में न आएं और किसी भी सूचना को शेयर करने से पहले आधिकारिक सरकारी स्रोतों से पुष्टि जरूर करें।

दरअसल, 500 रुपये का नोट एटीएम में सबसे अधिक उपयोग होने वाला नोट है, जिससे लोग एक बार में बड़ी रकम आसानी से निकाल पाते हैं,यही वजह है कि इसे लेकर समय-समय पर अफवाहें गढ़ी जाती हैं। यदि यह नोट बंद होता, तो नकद निकासी व्यवस्था पर सीधा असर पड़ता, लेकिन सरकार ने साफ कर दिया है कि ऐसा कोई कदम न तो प्रस्तावित है और न ही विचाराधीन।

यह पहली बार नहीं है जब “व्हाट्सऐप यूनिवर्सिटी” और कुछ यूट्यूब चैनलों ने ऐसी सनसनी फैलाई हो, जून 2025 में भी इसी तरह का दावा किया गया था, जिसे सरकार ने तत्काल खारिज किया,इसके बाद अगस्त 2025 में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में दो टूक कहा था कि 500 रुपये के नोट की सप्लाई बंद करने का कोई प्रस्ताव नहीं है और एटीएम में 100, 200 और 500 रुपये के नोट उपलब्ध रहेंगे। निष्कर्ष साफ है कि 500 रुपये का नोट पूरी तरह सुरक्षित है।

सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही खबरें केवल अफवाह हैं, जनता को चाहिए कि डर फैलाने वालों की बातों में आने के बजाय केवल सरकारी और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here