Home Crime बानपुर पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी...

बानपुर पुलिस की बदमाश से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से आरोपी घायल

131
0

ललितपुर जनपद के बानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश अजमद खां के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार घायल बदमाश अजमद खां नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसे ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप में वांछित था। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल घायल बदमाश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से बदमाश के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।