Home Political news चंद्रशेखर आजाद ने यूपी सरकार पर साधा निशाना, गाजियाबाद में हथियार प्रदर्शन...

चंद्रशेखर आजाद ने यूपी सरकार पर साधा निशाना, गाजियाबाद में हथियार प्रदर्शन मामले को लेकर जताई चिंता

137
0

नगीना संसदीय सीट से सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है, उन्होंने गाजियाबाद में हाल ही में हुए हथियार प्रदर्शन और वितरण के मामले का जिक्र करते हुए सरकार पर जमकर खरी-खोटी सुनाई।

UP Politics Nagina MP Chandrashekhar Azad attacked on Cm Yogi Adityanath |  'मैं पार्लियामेंट में लड़ूंगा और कार्यकर्ता सड़कों पर' चंद्रशेखर आजाद ने  योगी सरकार के खिलाफ ...

सांसद ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा, “आज ये देश में क्या हो रहा है, तलवारें बांटी जा रही हैं, एक संप्रदाय के खिलाफ जज्बाती नारे लगाकर, एक समाज को भड़काया जा रहा है, लेकिन बहरी गूंगी सरकार को यह सब दिखाई नहीं दे रहा।”

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आंखें बंद कर ली हैं, मुंह सिल लिया है और कान पर कैप ढक लिए हैं, सांसद ने चेतावनी दी कि इसी तरह की अनदेखी के कारण किसी राज्य या जिले में बड़ी घटनाएं घट सकती हैं।

गाजियाबाद में हथियार वितरण का मामला

मामला शालीमार गार्डन, गाजियाबाद का है स्थानीय संगठन हिंदू रक्षा दल के लोगों ने तलवारों और धारदार हथियारों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया, इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हथियारों की स्टॉल सजाई, आम लोगों को हथियार दिए गए और कहा गया कि “जिहादियों से सुरक्षा के लिए इसे अपने घर में रखें अगर कोई बहन या बेटी पर बुरी नजर डाले तो इसका प्रयोग करें।”

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाई और मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया, अधिकारियों ने कहा कि जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चंद्रशेखर आजाद के अनुसार, इस तरह की घटनाएं साम्प्रदायिक तनाव और असुरक्षा को बढ़ावा देती हैं, सांसद ने सरकार से तुरंत कदम उठाने की अपील की ताकि राज्य में कानून और व्यवस्था बनी रहे।

https://itreesoftwares.in/filmitics/lakhs-of-devotees-took-a-holy-dip-on-the-first-bathing-festival-of-magh-mela/