एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा ने फिल्म लापता लेडीज और संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। अब खबर है कि वह जल्द ही अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ फिल्म डियर कॉमरेड के हिंदी रीमेक में नजर आ सकती हैं। यह फिल्म उनके करियर का एक बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
यह फिल्म विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की तेलुगु हिट फिल्म डियर कॉमरेड का हिंदी रीमेक है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इस खबर से फैन्स काफी उत्साहित हैं।
Also Read-बॉर्डर 2 का पहला गाना ‘घर कब आओगे’ हुआ रिलीज, वरुण धवन ने बताया अपना जज़्बा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, धर्मा प्रोडक्शन लंबे समय से इस फिल्म को हिंदी में बनाने की तैयारी कर रहा था और उन्हें सही कास्ट का इंतजार था। मेकर्स को सिद्धांत चतुर्वेदी इस रोल के लिए परफेक्ट लगे, वहीं फीमेल लीड के लिए प्रतिभा रांटा को चुना गया है। उनकी मजबूत एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस को फिल्म के लिए बहुत अहम माना जा रहा है।
धर्मा प्रोडक्शन के पास इस फिल्म के राइट्स साल 2019 से ही थे, लेकिन वे इसे सिर्फ एक साधारण रीमेक नहीं बनाना चाहते थे। इसलिए कहानी को आज के दर्शकों के हिसाब से थोड़ा बदला जाएगा, ताकि यह ज्यादा लोगों से जुड़ सके।
डियर कॉमरेड की कहानी एक गुस्सैल छात्र नेता और उसकी क्रिकेटर गर्लफ्रेंड के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म प्यार, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी एक गहरी कहानी दिखाती है। अब देखने वाली बात यह होगी कि सिद्धांत और प्रतिभा इस कहानी को पर्दे पर कितना असरदार बना पाते हैं।


