Home Uttar Pradesh नववर्ष पर ट्रैफिक जाम बना अधिकारियों की गले की फांस, बड़ी कार्रवाई

नववर्ष पर ट्रैफिक जाम बना अधिकारियों की गले की फांस, बड़ी कार्रवाई

86
0

लखनऊ में ट्रैफिक अव्यवस्था पर सख्त रुख, कई चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

लखनऊ।नव वर्ष के मौके पर शहर के प्रमुख पर्यटन और ऐतिहासिक इलाकों में लगे भीषण ट्रैफिक जाम को लेकर पुलिस कमिश्नरेट ने कड़ा एक्शन लिया है। अतिक्रमण पर कार्रवाई न करने और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में लापरवाही बरतने के आरोप में कई पुलिस अधिकारियों पर गाज गिरी है।

हुसैनाबाद इलाके के दो चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

सतखंडा, रूमी गेट और हुसैनाबाद क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की गंभीर स्थिति को देखते हुए हुसैनाबाद चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई डीसीपी वेस्ट द्वारा की गई है।

रिवर बैंक कॉलोनी और पुराने हाईकोर्ट क्षेत्र में भी कार्रवाई

इसके अलावा रिवर बैंक कॉलोनी और पुराना हाईकोर्ट क्षेत्र के चौकी इंचार्ज के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। आरोप है कि इन क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया, जिसके कारण ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

चौक ट्रैफिक इंस्पेक्टर पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार

चौक क्षेत्र में ट्रैफिक कंट्रोल में विफलता को लेकर ट्रैफिक इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट डीसीपी ट्रैफिक को भेज दी गई है। अंतिम निर्णय रिपोर्ट के परीक्षण के बाद लिया जाएगा।

अतिक्रमण बना जाम की बड़ी वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी संबंधित अधिकारियों पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप है। अवैध ठेले, पार्किंग और सड़क घेरने के कारण नव वर्ष के दिन शहर के कई हिस्सों में घंटों जाम लगा रहा।

CP की नाराजगी के बाद तेज हुआ एक्शन

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पुलिस कमिश्नर (CP) ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय बैठक में गहरी नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की प्रक्रिया तेज की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here