Home Uttrakhand जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर में 33 शिकायतें दर्ज—अधिकांश का...

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ शिविर में 33 शिकायतें दर्ज—अधिकांश का मौके पर निस्तारण

99
0

उत्तरकाशी | सीमांत जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड चिन्यालीसौड़ की न्याय पंचायत चमियारी में शनिवार, 03 जनवरी 2026 को प्रदेश सरकार की पहल ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 850 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लेकर सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, पेंशन सहित विभिन्न समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

उप जिलाधिकारी देवानंद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में कुल 33 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग निर्माण में गुणवत्ता, सड़क निर्माण में देरी और स्वास्थ्य उपकेंद्र में फार्मासिस्ट की नियुक्ति जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए, जिन पर संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य, आयुष, कृषि, पशुपालन, समाज कल्याण, पूर्ति, ऊर्जा और डेयरी विभागों द्वारा मौके पर सेवाएं और योजनाओं की जानकारी दी गई। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

https://itreesoftwares.in/filmitics/rss-chief-mohan-bhagwat-arrives-in-mathura-will-preside-over-the-7-day-all-india-executive-committee-meeting/