Home Uttrakhand सीएम धामी ने डीबीटी के माध्यम से 9 लाख से अधिक लाभार्थियों...

सीएम धामी ने डीबीटी के माध्यम से 9 लाख से अधिक लाभार्थियों को दिसंबर माह की पेंशन राशि की जारी

44
0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित अपने कैंप कार्यालय से समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत माह दिसंबर की पेंशन धनराशि का डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरण किया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि प्रदेश में संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत दिसंबर माह में 9 लाख से अधिक पात्र लाभार्थियों को पेंशन का लाभ प्रदान किया गया है। इन योजनाओं के अंतर्गत कुल ₹14,026.97 लाख की धनराशि सीधे लाभार्थियों के खातों में पारदर्शी एवं सुरक्षित डीबीटी प्रणाली के माध्यम से भेजी गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार समाज के वृद्धजनों, महिलाओं, दिव्यांगजनों, किसानों एवं अन्य पात्र वर्गों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक पेंशन की राशि समयबद्ध, पारदर्शी और सम्मानजनक तरीके से पहुंचे।

उन्होंने कहा कि पेंशन योजनाएं प्रदेश के कमजोर और वंचित वर्गों के लिए एक मजबूत संबल साबित हो रही हैं। राज्य सरकार इन योजनाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है, ताकि जरूरतमंदों को आर्थिक सुरक्षा के साथ बेहतर जीवन स्तर उपलब्ध कराया जा सके।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पात्र लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here