Home Dharm चारधाम यात्रा के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 1 सप्ताह में रिकॉर्ड...

चारधाम यात्रा के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 1 सप्ताह में रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन

121
0

देहरादून: उत्तराखंड में होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में इस बार भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा शुरू होने से पहले ही बड़ी संख्या में लोग पंजीकरण करा रहे हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होने के सिर्फ एक सप्ताह में ही 5.18 लाख से अधिक श्रद्धालु यात्रा के लिए पंजीकरण करा चुके हैं।

19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा

इस वर्ष चारधाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पर्यटन विभाग ने 6 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की थी, शुरुआत के कुछ ही दिनों में पंजीकरण की संख्या तेजी से बढ़कर पांच लाख से अधिक हो गई।

केदारनाथ धाम के लिए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुआ है।

पंजीकरण के आंकड़े इस प्रकार हैं:

  • केदारनाथ धाम: 1,73,157 श्रद्धालु
  • बदरीनाथ धाम: 1,52,478 श्रद्धालु
  • गंगोत्री धाम: 97,622 श्रद्धालु
  • यमुनोत्री धाम: 95,606 श्रद्धालु 17 अप्रैल से शुरू होगा ऑफलाइन पंजीकरण

फिलहाल यह आंकड़े केवल ऑनलाइन पंजीकरण के हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू किया जाएगा, इसके लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, नया गांव और हरबर्टपुर सहित कई स्थानों पर करीब 50 पंजीकरण केंद्र बनाए जाएंगे।

इस बार बन सकता है नया रिकॉर्ड

पिछले साल चारधाम यात्रा के लिए करीब 70 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया था, जबकि लगभग 49 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, इस बार शुरुआती पंजीकरण को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि श्रद्धालुओं की संख्या नया रिकॉर्ड बना सकती है।

सरकार कर रही तैयारी

प्रदेश सरकार और पर्यटन विभाग यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, यात्रा मार्गों की मरम्मत, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा राज्य की आस्था और पर्यटन से जुड़ी सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा है, उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

https://itreesoftwares.in/filmitics/a-complete-ban-on-fish-and-eggs-has-been-imposed-during-the-navratri-fair-in-maihar-a-major-decision-by-the-administration/