Home Political news तीन दिवसीय दौरे पर रामपुर पहुंचे भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार...

तीन दिवसीय दौरे पर रामपुर पहुंचे भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

51
0

तीन दिवसीय दौरे पर रामपुर पहुंचे भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


रामपुर के संत शिरोमणि रविदास गेस्ट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सत्ता की लालसा में डूबे लोग हमेशा संवैधानिक संस्थाओं और मशीनरी पर सवाल उठाते रहे हैं। चाहे कांग्रेस हो या कांग्रेस से जुड़े अन्य दल, उनका जनाधार आज ऑक्सीजन पर है, लेकिन अहंकार और अराजकता की राजनीति अब भी जारी है।


उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बोलते हुए उन्होंने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा और कहा कि कुछ पार्टियां चुनाव के समय मेंढक की तरह दिखाई देती हैं और बाद में गायब हो जाती हैं।


जिला पंचायत चुनाव को लेकर मुख्तार अब्बास नकवी ने दावा किया कि इस बार भी भाजपा की जीत तय है, क्योंकि भाजपा जनता के सरोकारों से जुड़ी पार्टी है और लगातार जनता का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ रही है।


वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने बांग्लादेश की स्थिति पर गहरी चिंता जताई। नकवी ने कहा कि बांग्लादेश में हालात बिगड़ते जा रहे हैं और वह जुल्म व अत्याचार के जंगल में तब्दील होता नजर आ रहा है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/aniruddhacharya-maharajs-statement-in-mathura-reacted-to-the-shahrukh-khan-and-kkr-controversy/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here