Home Political news संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे मथुरा, 7 दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक...

संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे मथुरा, 7 दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक की करेंगे अध्यक्षता

56
0

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत आज मथुरा पहुंचे है मथुरा रेलवे स्टेशन पर आगमन के बाद वे सीधे वृंदावन स्थित केशव धाम के लिए रवाना हुए। संघ प्रमुख के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रेलवे स्टेशन से लेकर वृंदावन केशव धाम तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नजर आए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संघ प्रमुख मोहन भागवत 4 जनवरी से 10 जनवरी तक वृंदावन केशव धाम में प्रवास करेंगे। इस दौरान वे RSS की 7 दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। यह बैठक संगठन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
बैठक में 50 से अधिक वरिष्ठ पदाधिकारी होंगे शामिल

अखिल भारतीय कार्यकारिणी बैठक में संघ के सह सरकार्यवाह सहित लगभग 50 वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान संघ द्वारा संचालित विभिन्न प्रकल्पों की समीक्षा, संगठनात्मक गतिविधियों की प्रगति और भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही सामाजिक, शैक्षिक और सेवा से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। संघ प्रमुख अपने प्रवास के दौरान अक्षय पात्र संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा वे वृंदावन स्थित सुदामा कुटी के शताब्दी समारोह में शामिल होकर संतों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं।

https://itreesoftwares.in/filmitics/preparation-for-assembly-elections-priyanka-gandhi-takes-charge-of-assam-screening-committee-imran-masood-becomes-member/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here