Home Uttar Pradesh योगी सरकार चिकित्सा शिक्षा में देगी करीब 1200 नौकरियों की सौगात

योगी सरकार चिकित्सा शिक्षा में देगी करीब 1200 नौकरियों की सौगात

70
0

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार ठोस और दूरदर्शी कदम उठा रही है। इसी क्रम में वर्ष 2026 में राजकीय मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण और तकनीकी पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से करीब 1200 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात मिलेगी।

yogi government medical education jobs 2026 1200 recruitment assistant  professor nursing officers up योगी सरकार का तोहफा, चिकित्सा शिक्षा में 2400  से ज्यादा नौकरियां, मेडिकल कॉलेजों में होगी बंपर भर्ती, Career Hindi News -  Hindustan


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों में सहायक आचार्य, आचार्य एवं प्रवक्ता (फार्मेसी) के पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज को भेज दिया है। जल्द ही इन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अमित कुमार घोष ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग में रिक्त पदों को शीघ्र भरने के निर्देश मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए थे। इसी के तहत वर्ष 2026 में सहायक आचार्य पद के लिए 1112 पद
आचार्य के लिए 44 पद और प्रवक्ता के लिए 11
इन सभी पदों का चयन लोक सेवा आयोग, प्रयागराज के माध्यम से किया जाएगा।

योगी सरकार नर्सिंग कैडर को सशक्त करने की दिशा में भी बड़ा कदम उठा रही है। लोक सेवा आयोग, प्रयागराज से चयनित 1230 नर्सिंग अधिकारियों (महिला एवं पुरुष) को जल्द ही नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इससे प्रदेश के सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में मेडिकल शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर उसे गुणवत्ता, शोध और व्यावहारिक प्रशिक्षण से जोड़ा जाए।


पिछले लगभग नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। जहां पहले कुछ जिलों तक मेडिकल शिक्षा सीमित थी, वहीं अब लगभग हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा चुके हैं। नए कॉलेजों के प्रभावी संचालन के लिए योग्य शिक्षकों और प्रशिक्षित स्टाफ की नियुक्ति सरकार की प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here